Aliens Come On Earth With Ufo Full Form Life Outside Earth 8315817
क्या है UFO का फुल फॉर्म? दुनिया में पहली बार कब दिखी थी ये रहस्यमयी चीज
General Knowledge: क्या सच में एलियन होते हैं? क्या वह UFO से धरती पर आए थे? यूएफओ की फुल फॉर्म क्या होती है और ये कैसी दिखती... आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब इस खबर में...
यूएफओ (UFO) की फुल फॉर्म होती है - Unidentified Flying Object यानी आसमान में दिखने वाली ऐसी चीज जिसकी पहचान तुरंत न हो पाए. वैज्ञानिक इसे अक्सर UAP (Unidentified Aerial Phenomena) कहते हैं.
People are also watching
2/6
क्या धरती पर एलियन आए हैं?
ये जरूरी नहीं है कि UFO एलियन के ही होते है. क्योंकि, अब तक वैज्ञानिक तौर पर पुख्ता सबूत नहीं मिला कि एलियन धरती पर आए या हमसे संपर्क किया हो. ज्यादातर UFO मामलों में बाद में पता चला कि वे ड्रोन, गुब्बारे, उपग्रह, विमान या प्राकृतिक घटनाएं थीं.
3/6
पहली बार कब दिखा था UFO?
24 जून, 1947 को पायलट केनेथ अर्नोल्ड ने वॉशिंगटन के माउंट रेनियर के पास अजीब उड़ती चीजें देखने का दावा किया. यहीं से ‘उड़न तश्तरी’ शब्द मशहूर हुआ. 1952 में वॉशिंगटन डीसी में भी कई UFO रिपोर्ट्स आईं. इसी वजह से 24 जून और 2 जुलाई को World UFO Day मनाया जाता है.
4/6
सरकार और सेना क्या कहती हैं?
अमेरिकी रक्षा विभाग समेत कई एजेंसियां UAP की जांच करती हैं. अब तक ऐसा कोई दस्तावेज या सबूत नहीं मिला, जो साबित करे कि ये विदेशी जीवन के यान हैं. अभी भी जांच जारी है, लेकिन ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है.
5/6
एलियन कैसे दिखते होंगे?
फिल्मों में बड़े सिर, पतले शरीर और चमकीली आंखों वाले एलियन दिखाए जाते हैं. लेकिन यह सिर्फ पॉप-कल्चर की कल्पना है. अगर कहीं जीवन होगा भी, तो वह वहां के पर्यावरण के हिसाब से बिल्कुल अलग रूप में विकसित हो सकता है.
6/6
UFO और UAV में फर्क समझिए
UFO का मतलब है पहचान न हो पाना. वहीं, UAV (Unmanned Aerial Vehicle) यानी ड्रोन - जो इंसान के बिना उड़ता है और सेना या सर्विलांस में काम आता है. कई बार लोग ड्रोन या सैन्य तकनीक को भी UFO समझ लेते हैं. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.