अमरनाथ यात्रा को लेकर आपके हर सवाल का जवाब
दक्षिण कश्मीर हिमालय की वादियों में बसा पवित्र अमरनाथ गुफा पहलगाम से करीब 29 किलोमीटर की दूरी पर है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra 2025) पूरी कर बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं. अगर आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा कर बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो बस कुछ दिनों का इंतजार करना होगा. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी. यानी कुल 39 दिनों की ये यात्रा होगी.