अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को रवाना होगा पहला जत्था
दक्षिण कश्मीर हिमालय की वादियों में बसा पवित्र अमरनाथ गुफा पहलगाम से करीब 29 किलोमीटर की दूरी पर है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra 2025) पूरी कर बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. कुल 39 दिनों की अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त 2025 यानी रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस बार रोजाना 15,000 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी है.