ऐसा खिलाड़ी जो टीम इंडिया में खेला और भारत सरकार का अफसर भी बना
देश में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी करने की चाह रखने वाले करोड़ों युवाओं का सपना UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर अच्छे पद पर चयन होने का होता है. ऐसा ही एक सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों का होता है. लेकिन देश में ऐसे भी एक खिलाड़ी रहे, जिन्होंने यह दोनों सपने पूरे किए. वह टीम इंडिया का भी हिस्सा बने और उन्होंने UPSC का एग्जाम भी क्लीयर कर सिलेक्शन हासिल किया.