how to reduce weight fast: बढ़ते वजन ने लगभग हर किसी को परेशान कर रखा है, ऐसे में अगर आप भी इसस परेशान हैं तो धनिया का एक नुस्खा आपके काम आ सकता है.
1/7
मोटापे की समस्या-
कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो तेजी से अपने पैर पसार रही हैं, जिनमें से एक है मोटापे की समस्या. बढ़ते वजन ने हर किसी को परेशान कर रखा है
2/7
बीमारियों का घर-
बढ़ता वजन न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनता है बल्कि ये कई बीमारियों को भी जन्म देता है, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के तरीकों को आजमाते हैं हालांकि कई बार अच्छे रिजल्ट हाथ नहीं लगते हैं, ऐसे में कैसा हो अगर हरा धनिया इसमें आपकी मदद कर दे तो?
3/7
बढ़ते वजन को करे कंट्रोल-
जी हां हरा धनिया लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है, ऐसे में आपकी इसकी मदद से बढ़ते वजन को काबू में कर सकते हैं. दरअसल में धनिया का पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और वॉटर रिटेंशन कम करने में मदद करता मिलती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है
4/7
बेवजह की क्रेविंग को करे कम-
धनिया का पानी पीने से बेवजह की क्रेविंग कम होती है, जिसके चलते भूख कंट्रोल होती है. अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट लेना शुरू कर दें. वहीं अगर आप इसे रात में लेते हैं तो इससे शरीर को फैट बर्निंग मोड में डालने में मदद मिलती है. इससे तेजी से वजन घटने लगता है
5/7
नींद न आने की समस्या से राहत-
इसको पीने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि नींद न आने की समस्या को भी टाटा-बाय-बाय कह सकता है. साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है. ये पानी बॉडी को तेजी से डिटॉक्स करता है.
6/7
ऐसे करें सेवन-
इसे बनाना भी बेहद आसान है इसके लिए बस एक मुट्ठी ताज़े धनिया पत्तों को सही से धो लें फिर रातभर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें. अब आपको सुबह उठकर या फिर रात में सोने से इसे हल्का गुनगुना करके पीना है. आप चाहें तो इसमें नींबू या शहद को मिला सकते हैं. हफ्ते में 5 दिन तक इसका सेवन शरीर पर सकारात्मक असर डाल सकता है
7/7
note:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.