Unique Places In India: हम से कई लोग होते हैं जिन्हें घूमना फिरना बेहद पसंद होता है. इस स्टोरी में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं , जहां नजारा एकदम दूसरी दुनिया की तरह लगता है.
1/7
घूमने के लिए निकल जाते हैं
हम से कई लोग होते हैं जो छुट्टियां होत ही घूमने के लिए निकल देते हैं. इनको प्रकृति के बीच घूमकर शांति के साथ सुकून का अनुभव होता है.
2/7
अद्भुत नजारा देख पागल हो जाते हैं लोग
भारत में कई ऐसी अद्भुत जगहें हैं, जहां का नजारा देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. कहीं पानी शीशे जैसा साफ दिखता है, तो कहीं जमीन किसी दूसरे ग्रह जैसी लगती है.
3/7
अग्रांग केल, कश्मीर
एक छोटा सा गांव है, जिसे भारत का ब्लू लैगून कहा जाता है. यहां का नीला साफ पानी, बर्फीले पहाड़ और शांति मन को सुकून देती है.
4/7
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. हरी घास, देवदार के जंगल और बर्फीली चोटियां इसे बेहद खूबसूरत बनाती हैं. यहां प्रकृति और आस्था का सुंदर मेल दिखता है.
5/7
जैसलमेर के सैंड ड्यून्स
सुनहरे रेगिस्तान का शाही अनुभव देते हैं. सूरज ढलते ही रेत के रंग बदलते हैं और चारों ओर फैली खामोशी किसी दूसरी दुनिया का एहसास कराती है.
6/7
सेंट मैरी आइलैंड, कर्नाटक
ये एक सीक्रेट बीच जैसा है. यहां की अनोखी ज्वालामुखीय चट्टानें, नीला समुद्र और सफेद रेत इस जगह को खास और यादगार बनाती हैं.
7/7
लामायुरू, लद्दाख
इस जगह को मूनलैंड कहा जाता है. इसकी अजीब पहाड़ियां और सन्नाटा ऐसा लगता है, जैसे आप धरती नहीं बल्कि चांद की सतह पर खड़े हों.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.