अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से बदलेगी सफर की तस्वीर
हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली तक 122 किलोमीटर लंबा नया अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. यह भारतमाला परियोजना का हिस्सा है और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. इसके बनने से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सफर पहले से काफी आसान हो जाएगा. यह एक्सप्रेसवे आगे चलकर कई बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार होगा.