American Strange City In Alaska Where Whole City Lives In One Building Schools Office Every Facilities Are There Viral Story 8209378
बड़ी अजीब है ये जगह, यहां एक ही बिल्डिंग में बसा हुआ है पूरा शहर! सच्चाई जानकर हिल जाएंगे
दुनिया में एक से बढ़कर एक शहर हैं जो अपनी अनोखी खासियत के कारण जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक शहर ऐसा भी है, जहां पूरा शहर एक बिल्डिंग में बसा हुआ है. आइए जानते हैं इस शहर के बारे में.
हम जिस शहर के बारे में बात कर रहे हैं, वो और कहीं नहीं बल्कि अमेरिका के अलास्का में है. यहां सिर्फ दो बड़े बिल्डिंग और कुछ फैसिलिटी सेंटर हैं. आपको जानकर हैरान होगी कि यहां 50-60 लोग नहीं बल्कि 15 हजार लोग रहते हैं.
People are also watching
2/6
क्या है इस शहर का नाम?
इन बिल्डिंग में इतनी ज्यादा आबादी का रहना कोई आम बात नहीं है. इस बिल्डिंग में कुछ 14 मंजिलें हैं, जिसमें 150 फ्लैट हैं जहां हर तरह की सुविधा मौजूद है. बता दें कि इस शहर का नाम व्हिटियर सिटी है.
3/6
सिर्फ रहना नहीं ऑफिस भी मौजूद
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल की महिला जेमी लोन सात साल तक इस शहर में रही. उन्होंने इस बिल्डिंग से जुड़े कई राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि इस बिल्डिंग के अंदर रहने वाले घरों से लेकर दुकान और पोस्ट ऑफिस की भी सुविधा मौजूद है. अगर ये दुकान बंद होती है तो घटेंभर यात्रा करके लोगों को दूसरे शहर जाना पड़ता है.
4/6
कब बनी ये अनोखी इमारत
रिपोर्ट के मुताबिक, जेमी बताती हैं कि यह इमारत साल 1957 में अमेरिकी सेना के रहने के लिए बनाया गया था. उस समय यहां सिर्फ 15 हाजर पाउंड में एक प्लैट मिल रहा था.
5/6
स्कूल से लेकर हर सुविधा एक बिल्डिंग में
जेमी के मुताबिक, इस अनोखी बिल्डिंग में छोटे-छोटे स्टोर के साथ ही, स्कूल, ऑफिस आदि मौजूद है. इन सुविधाओं के वजह से लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ती.
6/6
सुरंग से जुड़ी है पूरी बिल्डिंग
जेमी बताती हैं कि कई बार यहां का तापमान इतना ज्यादा घट जाता है कि आसापस भारी बर्फ भर जाता है, जिस कारण बाहर निकले में मुश्किल होता है. ऐसे में बिल्डिंग के अंदर कई सुरंग मौजूद है, जो अलग-अलग जगहों के लिए निकलती हैं. (Image: X/Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.