भारतीय स्पोर्ट्स एंकर को BPL से निकाला?
भारत और बांग्लादेश जारी तनाव के बीच भारत की स्पोर्ट्स प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में को अचानक छोड़ दिया है. वह इस लीग में बतौर ब्रॉडकास्टर काम कर रही थीं और BPL की एंकरिंग पैनल का हिस्सा थीं. उनके यह लीग छोड़ने के बाद यह खबरें चल पड़ीं कि भारत विरोध के चलते इस लीग से उन्हें बाहर कर दिया गया है. माना जा रहा था कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर को इसलिए लीग से हटाने का फैसला किया है क्योंकि वह भारतीय हैं.