तेल की कीमतों में उछाल
दरअसल, अमेरिका ने जंग खत्म करने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. अमेरिका ने ईरान से अब तक एनरीच किया यूरेनियम मांगा है. ईरान ऐसा करने को तैयार नहीं है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा हमले की धमकी दे डाली. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. होर्मुज संकट के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी. ऐसे में दुनिया में ऊर्जा संकट फिर से गहराता जा रहा है.






