ईरान को कैसे वापस मिलेगा उसका पैसा?
अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हुए अंतरिम समझौते के बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है. अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को सीजफायर तोड़ने का नतीजा बताया है. इस बीच अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन मंगलवार (30 जून 2026) को कतर की राजधानी दोहा पहुंच रहे हैं. यहां दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत होनी है. हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्री ने साफ किया है कि हम कोई बात करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि हमारा सीज किया हुआ पैसा लेने जा रहे हैं. आइए जानते हैं विदेशों में कहां-कहां ईरान की संपत्ति सीज हैं. कहां कितना पैसा फंसा हुआ है? ईरान को ये पैसै कैसे वापस मिलेगा?






