Amit Shah Net Worth Data Amit Shah Net Worth In Rupees Hidden Business Of Amit Shah How Much Rich Is Amit Shah Know Here Kitne Ameer Aadmi Hain Amit Shah Pata Cha Gaya 8318717
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमित शाह, सिर्फ एक महीने की कमाई चौंका देगी
गृहमंत्री अमित शाह भारत में सबसे ताकतवर नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं. सदन में कार्यवाही के दौरान वो अक्सर विपक्ष को जोरदार दलीलों से चुप कराते हुए नजर आते हैं. आज जानते हैं कि आखिर अमित शाह कितने अमीर इंसान हैं.
देश के गृहमंत्री अमित शाह अक्सर अपने बयानों, राजनीतिक फैसलों के चलते चर्चा में रहते हैं. सदन में कार्यवाही के दौरान उन्हें विपक्षी सांसदों के सवालों के जवाब अनोखे अंदाज में देते हुए बखूबी देखा जाता है.
People are also watching
2/10
गृहमंत्री अमित शाह की कुल संपत्ति
मगर गृहमंत्री अमित शाह की कुल संपत्ति कितनी होगी. उनकी चल और अचल संपत्ति कितनी है, या फिर वो हर महीने कितने रुपये कमाते हैं. कुछ सवाल ऐसे हैं जो आम भारतीयों के दिमाग में कभी ना कभी जरूर आए होंगे.
3/10
जवाब सुनकर चकित हो जाएंगे
यहां आज ऐसे ही सवालों के जवाब देंगे जो आपको चकित कर देंगे. अमित शाह और उनकी पत्नी की घोषित संयुक्त संपत्ति 65.67 करोड़ है. ये जानकारी उन्होंने साल 2024 के चुनावी हलफनामे में दी है.
4/10
बैंक बैलेंस और सोना-चांदी
हलफनामा कहता है कि अमित शाह के पास चल संपत्ति, बैंक बैलेंस, सोना‑चांदी मिलाकर करीब 20.23 करोड़ रुपये की बैठती है. शाह के पास 16.31 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है, जिसमें आवास, जमीन, कृषि भूमि शामिल हैं.
5/10
पत्नी के पास कितनी संपत्ति
उनकी पत्नी सोनल शाह के पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर लगभग 31 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. इसमें चल संपत्ति 22.46 करोड़ और अचल संपत्ति लगभग 9 करोड़ के करीब है.
6/10
गृहमंत्री के पास नगदी कितनी
अमित शाह ने अपने हलफनामे में नकदी के रूप में 24,164 रुपये ही बताया है. गृहमंत्री अमित शाह के पास गहनों की कुल कीमत लगभग 72 लाख है और उनकी पत्नी के गहने 1.10 करोड़ से अधिक के हैं.
7/10
कंपनियों शेयर की वैल्यू
शाह के पास अलग-अलग कंपनियों के शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू कई करोड़ रुपये के करीब है. HUL, MRF, Colgate‑Palmolive जैसी कंपनियों के शेयर उनके पास हैं.
8/10
शाह के पास नहीं वाहन
अपने हलफनामे में अमित शाह ने किसी भी कार या बाइक होने की जानकारी नहीं दी है. यानी उनके नाम पर वाहन दर्ज नहीं है. अमित शाह ने अपने नाम 15.77 लाख रुपये तक के कर्ज बताया है.
9/10
सालभर में कितनी हुई कमाई
2022‑23 के वित्तीय वर्ष में अमित शाह की घोषित वार्षिक आय लगभग ₹75.09 लाख रुपये थी. उन्होंने अपनी पत्नी की आय लगभग 39.54 लाख रुपये बताई थी.
10/10
महीने में कितना कमाते हैं गृहमंत्री
अगर साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष में हुई उनकी वार्षिक आय को 12 महीने में बांट जाए तो तब अमित शाह को हर महीने करीब 9 लाख रुपये की कमाई हुई. (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.