8
साल 2019 का दिवाली बॉलीवुड सितारों के लिए ख़ास था क्योंकि इस बार मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 27 अक्टूबर को मुंबई में अपने निवास जलसा में पार्टी होस्ट की. इससे पहले बिग बी दो साल के अंतराल के बाद बैश की होस्टिंग कर रहे हैं. इस समारोह के रात की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दिवाली बैश में लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी और यह एक स्टाइलिश शो था जिसमें मशहूर हस्तियों ने स्टाइलिश पारंपरिक पोशाक पहन रखा था. शाहरुख खान-गौरी खान (Shahrukh Khan-Gauri Khan),अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना (Akshay Kumar-Twinkle Khanna) से लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (Anushka Sharma-Virat Kohli) एवं अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज (Other bollywood celebrities) इस समारोह में नजर आएं. ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं.