अमिताभ- श्री देवी का रोमांटिक गाना
हिंदी सिनेमा में कुछ रोमांटिक गाने ऐसे हैं जिनका क्रेज बढ़ते वक्त के साथ कभी कम नहीं हुआ. ये अपने ज़माने में भी सुपरहिट थे और आज के ज़माने में लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल हैं. ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'खुदा गवाह' का तू मुझे कबूल...मैं तुझे कबूल... ये गाना करीब 33 साल पहले रिलीज़ हुआ था. अमिताभ बच्चन और श्री देवी पर फिल्माया ये गाना उस वक्त के जवां दिलों की धड़कन बन गया था.