Delhi-Gorakhpur Amrit Bharat Express train: भारतीय रेलवे बोर्ड ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है. ये ट्रेन दिल्ली से गोरखपुर के लिए मंगलवार को चलेगी और रास्ते में 11 स्टेशनों पर रुकेगी.
1/7
दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की अनुमति दी है.
2/7
हफ्ते में एक दिन
शुरुआत में यह सेवा साप्ताहिक आधार पर शुरू की जा रही है. शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर दोनों ओर से हर मंगलवार को चलेगी.
3/7
ट्रेन नंबर 14046: दिल्ली से गोरखपुर
ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
4/7
ट्रेन नंबर 14045: गोरखपुर से वापसी
वापसी में ट्रेन नंबर 14045 गोरखपुर जंक्शन से रात 9:40 बजे निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
5/7
इन 11 स्टेशनों पर स्टॉपेज
अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थ नगर और आनंद नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
6/7
पूर्वी यूपी को दिल्ली से सीधा जुड़ाव
गोरखपुर और आसपास के जिलों के लिए यह ट्रेन सीधे दिल्ली से जुड़ने का एक बड़ा जरिया बनेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा.
7/7
बनारस से पुणे के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस
इसके अलावा, भारतीय रेलवे बनारस-हड़पसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू करेगी, जो वाराणसी को महाराष्ट्र के आईटी हब पुणे को कनेक्ट करेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.