anam-mirza-1
Anam Mirza Marriage: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) की बहन अनम मिर्ज़ा (Anam Mirza) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मेहँदी की रस्म (Mehandi Rasm) चल रही है. इस दौरान अनम और सानिया की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद खिली खिली नजर आ रही हैं. कई तस्वीरें सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के साथ की भी हैं. इनमें दोनों बहनें बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं. अनम की शादी भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद अजहरुद्दीन के साथ हो रही है. दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अक्टूबर में ही सानिया ने दोनों के बीच रिश्ते की पुष्टि की थी. सानिया ने कहा था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे. सानिया ने एक रिपोर्ट को बताया था, “अनम वास्तव में दिसंबर में शादी कर रही हैं. वह एक प्यारे से लड़के से शादी कर रही हैं. उसका नाम असद है और वह मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं. हम सचमुच इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं.'' असद की बात करें तो ये कहा जा रहा है कि पिता अजहरुद्दीन का गोवा की प्री सीजन कैंप टीम में सलाहकार के रूप में नियुक्त होने के बाद उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया था. असद ने विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेला मगर उनका नाम रणजी टीम में शामिल कर दिया गया था. फर्स्ट क्लास में अपने डेब्यू से पहले, असद ने 2009 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन कोल्ट्स इलेवन के लिए मोइन-उद-दौला गोल्ड कप में खेला था.

