मुल्तानी मिट्टी और विटामिन-ई का फेस पैक
गर्मी आते ही अगर आपका चेहरा काफी ज्यादा डल हो जाता है और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेने के बाद भी कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है, तो आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं, जो आपकी स्किन को दिनभर हमेशा खिला-खिला रखेगा. घरेलू उपायों में मुल्तानी मिट्टी और विटामिन-ई का फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.





