Aravalli Hills Hidden Story How Old Are The Aravalli Mountains Know When And How Were They Formed 8242392
Aravalli Hills: कितने साल पुराने हैं अरावली के पहाड़? ये कब और कैसे बने थे? यहां जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें
History of Aravalli Hills: देश व दुनिया में हर तरफ अरावली के पहाड़ों को लेकर बात हो रही है, जिसके बाद हर कोई इन पहाड़ों के इतिहास के बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कब और रैसे बने ये हिल्स और क्या है इनका इतिहास?
भारत की पश्चिमी भूमि पर फैली अरावली पर्वतमाला सिर्फ पहाड़ों का समूह नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी के शुरुआती इतिहास की गवाह है, जो विज्ञान, प्रकृति और संस्कृति को एक साथ जोड़ती है.
People are also watching
2/8
अरबों साल पुरानी भूगर्भीय कहानी
भूवैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अरावली पर्वतमाला का निर्माण प्रोटेरोजोइक युग में हुआ था, यानी आज से लगभग 2.5 से 3.2 अरब साल पहले. ये वो वक्त था जब पृथ्वी की सतह लगातार बदल रही थी.
3/8
हिमालय से भी ज्यादा पुरानी पर्वतमाला
आको जानकर हैरानी होगी कि अरावली को दुनिया की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रंखलाओं में गिना जाता है. रिपोर्ट्स बताते हैं कि यह हिमालय से कहीं सालों पहले बनी थी और आज भी मजबूती से खड़ी है.
4/8
अरावली नाम का अर्थ क्या है?
अरावली शब्द संस्कृत के 'आरा' और 'वली' से बना है. आरा का मतलब है ऊंची चोटियां और वली का अर्थ है कतार, यानी चोटियों की लंबी श्रृंखला.
5/8
पुराणों और महाभारत में भी उल्लेख
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राचीन ग्रंथों में अरावली को अर्बुदाचल या आड़ावाला पर्वत कहा गया है. माना जाता है कि इसका नामकरण देवी अर्बुदा के सम्मान में किया गया था.
6/8
कैसे दीवार की तरह काम करती है अरावली?
अरावली पर्वतमाला थार रेगिस्तान को पूर्व की ओर बढ़ने से रोकती है. यह जलवायु संतुलन बनाए रखने और पर्यावरण सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है.
7/8
नदियों और खनिजों का महत्वपूर्ण स्रोत
लूनी, बनास जैसी कई नदियों का उद्गम अरावली से ही होता है. साथ ही यहां संगमरमर, तांबा और जस्ता जैसे खनिज बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए भी ये पहाड़ियां काफी महत्वपूर्ण हैं.
8/8
कहां तक फैली हुई है अरावली की पहाड़ी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 670 से 692 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला गुजरात के पालनपुर से दिल्ली तक फैली है और आज भी भारत की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा बनी हुई है.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.