Architects Of Indias Famous Monuments Mughal Architecture Taj Mahal Humayuns Tomb 8277847
वो 5 महान आर्किटेक्ट्स! जिन्होंने भारत को दी ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारतें, बेजान पत्थरों में फूंकी जान
Historical Monuments of India: ताजमहल, लाल किला और हुमायूं का मकबरा जैसी इमारतों को किसने बनवाया था, इसकी जानकारी सभी के पास है. लेकिन क्या आपको पता है कि इन शानदार इमारतों के वास्तुकार कौन थे?
भारत में सालों पुरानी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिनकी वास्तुकला को देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खूबसूरत इमारतों को बनाने के पीछे किन इंजीनियरों या वास्तुकारों का योगदान रहा है?
People are also watching
2/6
दिल्ली का हुमायूं का मकबरा
दिल्ली की सबसे फेमस और सुंदर इमारत हुमायूं का मकबरा है, इसे मुगल सम्राट हुमायूं की याद में उनकी पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था और इस ऐतिहासिक इमारत के आर्किटेक्चर मिराक मिर्जा घियाथ थे.
3/6
दिल्ली का लोटस टेम्पल
दिल्ली का लोटस टेम्पल बहाई उपासना मंदिर के नाम से भी लोकप्रिय है. कमल के फूल जैसे आकार का यह मंदिर अनोखी बनावट के लिए जाना जाता है. इसको बनाने वाले वास्तुकार का नाम फरिबोर्ज साहबा है.
4/6
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया
मुंबई का सबसे मशहूर और खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारक गेटवे ऑफ इंडिया किंग जॉर्ज और क्वीन मैरी के भारत आगमन की याद में बना था. इस शानदार स्मारक का डिजाइन जॉर्ज विंटेट नाम के वास्तुकार ने बनाया था.
5/6
जयपुर में हवा महल
जयपुर में स्थित हवा महल के लोग खूब दिवाने हैं, खासकर इसका अनोखा डिजाइन लोगों का काफी ध्यान खींचता है. कहा जाता है कि इसे वास्तुकार लालचंद उस्ताद द्वारा बनावाया गया था.
6/6
ताजमहल के वास्तुकार
ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में गिनी जाती है, इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में करवाया था. इतिहासकारों के अनुसार, इस इमारत के वास्तुकार अहमद लहौरी थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.