बताया जाता है कि आशा भोसले को शुरू से ही खाना बनाने का बहुत शौक था. उन्होंने अपने इसी शौक को आगे बढ़ाकर रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू किया.
People are also watching
2/8
इन देशों में फैला बिजनेस
आशा भोसले का रेस्टोरेंट ब्रांड 'Asha’s' कुल 14 आउटलेट्स के साथ लगभग 5 देशों में फैला हुआ है. यह संख्या समय के साथ बढ़ती भी रही है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
3/8
यहां हैं रेस्टोरेंट
उनके रेस्टोरेंट मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात खासतौर पर दुबई, अबू धाबी, कुवैत, बहरीन, कतर और यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में स्थित हैं. इन जगहों पर उनके रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय हैं.
4/8
रेस्टोरेंट की पहचान
आशा जी के रेस्टोरेंट 'Asha’s' एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन है, जो खास तौर पर नॉर्थ इंडियन और मुगलई खाने के लिए जानी जाती है. यहां का खाना स्वाद और क्वालिटी के लिए मशहूर है.
5/8
खाने की खासियत
इन रेस्टोरेंट्स की खास बात यह है कि कई डिशेज आशा भोसले की अपनी रेसिपी से प्रेरित हैं. उन्होंने खुद मेन्यू तैयार करने में योगदान दिया है, जिससे खाने में एक अलग ही स्वाद मिलता है.
6/8
रेस्टोरेंट की सफलता
विदेशों में भी 'Asha’s' को बहुत पसंद किया जाता है. इससे भारतीय खाने को दुनियाभर में पहचान मिली और भारतीय संस्कृति का प्रचार भी हुआ.
7/8
बिजनेस मॉडल
आशा भोसले ने अपने इस बिजनेस को बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की. इससे उनके रेस्टोरेंट अलग-अलग देशों में आसानी से खुल पाए और तेजी से फैल सके.
8/8
सफल बिजनेसवुमन
आशा भोसले ने यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं. उनका रेस्टोरेंट बिजनेस आज कई देशों में फैला है और लगातार आगे बढ़ रहा है. (स्पष्ट कर दें कि यह जानकारी पब्लिक डोमेन हैं, Photos: Social Media
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.