Asi Discover 10000 Years Old Ancient Civilization In Odisha Bhimmandali Hills Explained 8269996
भारत के इस राज्य में मिली हड़प्पा से भी पुरानी सभ्यता! 10,000 साल पहले के रहस्यमयी चित्रों ने खोला बड़ा राज
Ancient Civilization In Odisha: ओडिशा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम को तकरीबन 10,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं. इसके बाद यहां खुदाई का काम और तेज कर दिया गया है.
भारत के ओडिशा राज्य में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम को लगभग 10,000 साल पुरानी सभ्यता के निशान मिले हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सभ्यता पाषाण युग की हो सकती है.
People are also watching
2/7
संबलपुर में प्राचीन सभ्यता
राज्य के संबलपुर जिले के रेडाखोल इलाके में स्थित भीममंडली पहाड़ों पर ASI की टीम ने एक प्राचीन सभ्यता के अवशेषों की खोज की है. इसके बाद यहां खुदाई का काम और तेज हो गया है.
3/7
सिंधु घाटी से भी पुरानी चीजें
शोधकर्ताओं को वहां पत्थरों पर बनी पुराने डिजाइन और कई प्राचीन औजार मिले हैं. एक्सपर्ट्स मानना है कि ये चीजें मोहनजो-दारो और हड़प्पा की सिंधु घाटी सभ्यताओं से भी पुरानी हो सकती हैं.
4/7
क्या महाभारत काल से जुड़ी है यह जगह?
यहां के स्थानीय लोग पुरानी कहानियों के आधार पर इस जगह का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा मानते हैं. जबकि गंगाधर मेहर यूनिवर्सिटी और INTACH की वैज्ञानिक टीमें पता लगा रही है कि इस जगह का शुरुआती दौर में क्या महत्व रहा होगा.
5/7
शोधकर्ताओं को मिला ये सब सामान
शोधकर्ताओं को अभी तक खुदाई के दौरान तीर, चाकू और भाले के कुछ हिस्से मिले हैं. जिससे साबित होता है कि यहां के निवासी शिकार करने और औजारों बनाने की कला में निपुण थे.
6/7
चट्टानी गुफाओं की खोज
खोज में 45 से ज्यादा चट्टानी गुफाएं मिली हैं, जिनमें शिलालेख और चित्र बने हैं. इन चित्रों को यहां के लोगों ने पेड़ की छाल, पत्तियों और लौह ऑक्साइड से बने प्राकृतिक रंगों से बनाया था.
7/7
जगह को नेशनल हेरिटेज घोषित करने की मांग
खुदाई में मिलने वाली चीजों को कार्बन डेटिंग के लिए भेजा गया है, जिससे पता चल सके कि वे कितने साल पुरानी हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने इस जगह को नेशनल हेरिटेज घोषित करने की मांग उठाई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.