असीम मुनीर को मिली नई जिम्मेदारी
पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तेजी से बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए बनाई गई एक उच्चस्तरीय समिति में उन्हें शामिल किया है. इस कदम को सरकार द्वारा बढ़ती जनसंख्या को लेकर गंभीरता के तौर पर देखा जा रहा है.





