बहुविवाह पर असम सरकार का बड़ा फैसला
असम सरकार ने बजट 2026 में एक से ज्यादा शादी करने वालों के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है. वित्त मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने घोषणा की कि अगर कोई पुरुष बहुविवाह करता है, तो उसे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुधार को ध्यान में रखकर उठाया गया है.