क्या आप भी बॉस के लिए करते हैं गॉसिप?
ऑफिस में तनाव होना आम बात है. कई बार गुस्से में लोग अपने बॉस को मन ही मन बुरा-भला कह देते हैं या उनकी बुराई करते हैं. ज्योतिष में इसे केवल एक भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं माना जाता, बल्कि वाणी, सम्मान और कर्म से जुड़ा व्यवहार भी माना जाता है. मान्यता है कि किसी वरिष्ठ, अधिकारी या अधिकार वाले व्यक्ति के प्रति लगातार नकारात्मक भाव रखने से जीवन में मानसिक अशांति बढ़ सकती है. इसलिए गुस्से को संभालना और शब्दों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण माना गया है.





