स्वास्थ्य के कारण स्पेसवॉक रद्द
7 जनवरी 2026 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर क्रू-11 मिशन के एक सदस्य को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण 8 जनवरी की स्पेसवॉक रद्द कर दी गई. NASA ने गोपनीयता के कारण बीमारी या प्रभावित व्यक्ति का नाम नहीं बताया, लेकिन स्थिति अब स्थिर है. यह 25 साल के ISS इतिहास में पहली बार है जब चिकित्सा कारण से पूरी टीम को समय से पहले वापस लाने का फैसला लिया गया है. क्रू में NASA की ज़ेना कार्डमैन और माइकल फिन्के, JAXA के किमिया युई, तथा रोस्कोस्मोस के ओलेग प्लैटोनोव शामिल हैं. मिशन अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और फरवरी 2026 में समाप्त होने वाला था. (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)