1/8 घी बेचने की बात बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो घी के बारे में बात कर रहे हैं.
2/8 घी की कीमत वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि वे अपनी गाय का घी 2000 रुपये किलो से कम में नहीं बेचते हैं.
3/8 सस्ते में बेचने से इनकार उनका कहना है कि अगर इतनी कीमत नहीं मिलेगी, तो वे घी बेचना पसंद नहीं करेंगे.
4/8 तालाब में फेंकने की बात उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो घी तालाब में फेंक देंगे, लेकिन कम कीमत पर नहीं देंगे.
5/8 भैंस का घी वायरल वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह ने ये भी बताया कि वे भैंस का घी वे 1500 रुपये किलो में बेचते हैं.
6/8 सेवा भाव का जिक्र बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि वे गायों को सेवा भाव से पालते हैं, इसलिए घी की कीमत ज्यादा रखते हैं.
7/8 कहां शेयर हुआ वीडियो उनसे जुड़े इस वीडियो क्लिप को @justpodcast-talk नाम के यू्ट्यूब हैंडल पर शेयर किया गया है.
8/8 खूब देखा जा रहा वीडियो बृजभूषण शरण सिंह वैसे भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. घी की कीमत पर कही गई उनकी ये बातें भी खूब सुनी जा रही हैं. (Credit: @justpodcast-talk)