सरकार की कम प्रीमियम वाली पेंशन योजना
ज्यादातर लोग नौकरी करते हुए अपने बुढ़ापे को लेकर चिंता करते हैं. भविष्य की चिंता करते हुए ज्यादातर लोग कुछ न कुछ सेविंग जरूर करते रहते हैं. लेकिन, पेंशन प्लान के बारे में उतना नहीं सोचते. अगर आप भी ऐसे किसी पेंशन प्लान की तलाश में हैं, जिसमें कम प्रीमियम देकर लाइफटाइम पेंशन के हकदार बन जाएं; तो अटल पेंशन योजना एक अच्छा ऑप्शन है. इस पेंशन प्लान के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपये की पेंशन मिलती है.