आखिर क्यों थम गई दिल्ली एयरपोर्ट की रफ्तार?
दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi Airport) देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट में गिना जाता है. यहां से ज्यादातर देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलती हैं. दिल्ली एयरपोर्ट में रोजाना 1500 से ज्यादा फ्लाइट आती-जाती हैं, लेकिन शुक्रवार को इस एयरपोर्ट की रफ्तार एकदम से थम गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (Air Traffic Control System) में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स के ऑपरेशन में देरी हुई. ATC सिस्टम काम नहीं करने के कारण अधिकारियों को मैन्युअली प्रोसेस करना पड़ रहा था. इसलिए फ्लाइट्स की अराइवल और डिपार्चर में तय समय से ज्यादा वक्त लग रहा था.