Aurangzeb Gold Coin Sold For 56 Lakh Mughal Treasure Gold History 8181561
56 लाख में बिका औरंगजेब का सिक्का! जानें मुगल बादशाह के पास था कितना सोना
इस साल सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. ऐसे में निवेशकों के लिए ये साल सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला रहा है. लेकिन आज हम मौजूदा कीमतों की नहीं, मुगलकाल के सोने की बात करेंगे कि उनके पास कितना सोना था.
भारत में सोने की कीमतों में तेजी से उधाल देखने को मिल रहा है. इस समय सोने की कीमते 1.20 लाख के ऊपर पहुंच गई है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि मुगल काल के दौरान सोने की कीमतें कितनी थी.
People are also watching
2/6
औरंगजेब के जमाने में सोना
मुगल बादशाह औरंगजेब ने करीब 50 सालों तक भारत पर शासन किया था. इस दौर में सोने के सिक्कों को 'मोहर' कहा जाता था. यहां एक मोहर का वजन करीब 11 ग्राम हुआ करता था.
3/6
मुगलों के पास था कितना सोना?
इतिहासकारों की मानें तो मुताबिक मुगलों के पास अनगिनत सोना था. अगर केवल शाहजहां के खजाने की बात करें, तो उसकी कीमत लगभग 3000 मिलियन रुपये यानी की 300 करोड़ रुपये थी.
4/6
56 लाख रुपये पहुंची सोने के सिक्के की बोली
आपको बता दें कि औरंगजेब के दौर के एक सोने के सिक्के की हाल में ही नीलामी हुई जिसकी कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है.
5/6
कहां बिका ये सोना?
इस सिक्के को मरुधर आर्टस के घर में नीलाम किया गया. ये दुर्लभ सिक्के, बैंक नोटों इत्यादि की नीलामी कराने का काम करता है.
6/6
क्या है इस सिक्के की खासियत?
बता दें कि ये सिक्का 1081 हिजरी वर्ष का पुराना है. जो कि आलमगीरपुर टकसाल से जारी हुआ. इसका वजन लगभग 10.9 ग्राम बताया गया है. बता दें कि इस सिक्के की दोनों तरफ तस्वीरें बनी हुई हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.