ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के रवैये से खासे नाराज हैं. वार्नर का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है जो ठीक नहीं है.
People are also watching
2/5
बॉल टेंपरिंग विवाद
यह पूरा मामला वार्नर को कप्तानी देने को लेकर प्रतिबंध से जुड़ा है. साल 2018 में केपटाउन टेस्ट में सामने आए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद वार्नर पर कंगारू टीम की कप्तानी करने को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है.
3/5
सजा काट चुके हैं वार्नर-स्मिथ
पेश मामले में वार्नर और स्टीव स्मिथ पर क्रिकेट खेलने से एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था. बल्लेबाज कैमरून बेंनक्रॉफ्ट पर भी एक साल का बैन था. उस वक्त स्मिथ कप्तान और वार्नर टीम के उपकप्तान थे.
4/5
मैं अपराधी नहीं हूं
डेविड वॉर्नर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा मैं अपराधी नहीं हूं. किसी न किसी स्तर पर मुझे अपील का अधिकार मिलना चाहिए. यह देखना निराशाजनक है कि सीए को अपनी आचार संहिता में संशोधन करने में इतना समय लग गया, यह मेरे और मेरे परिवार और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए दर्दनाक है.
5/5
कप्तान बनना चाहते हैं वार्नर
वार्नर उस प्रतिबंध की समीक्षा के लिए आवेदन दे सकते हैं जो 2018 में उनपर लगा था. अगर सीए का प्रतिबंध हटा दिया गया तो उन्हें आने वाले सालों में कंगारू टीम की अगुवाई का मौका मिल सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.