भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को चार विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.