भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सिडनी में चल रहे अभ्यास मैच के शुरूआती दिन प्रतिद्वंद्वी टीम के कैमरन ग्रीन के सिर में गेंद लगने के तुरंत बाद भागकर उन्हें देखने चले गये थे। जिसकी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी प्रशंसा की जा रही है।
People are also watching
2/7
siraj-green
ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे और जसप्रीत बुमराह ने उनकी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया जिसे कैच लपकने के प्रयास में गेंद उनके हाथों से निकलकर उनके सिर के बाएं हिस्से में लग गयी। सिराज ने तुंरत अपना बल्ला छोड़ा और ग्रीन को देखने भाग गये। बुमराह ने भी अपने साथी का अनुसरण किया। ग्रीन को ‘कनकशन’ के कारण भारत और ऑस्ट्रेलियाई ए टीम के बीच गुलाबी गेंद के तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बचे हुए हिस्से से बाहर कर दिया गया।
3/7
siraj-1
9न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की मैच के दौरान युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की मदद करके खेल भावना दिखाने के लिए प्रशंसा की जा रही है जिनके सिर पर गेंद लग गई थी।
4/7
siraj-2
एबीसी डॉट नेट डॉट एयू ने कहा, ‘‘नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज और अंपायर गेरार्ड अबूद ऑलराउंडर खिलाड़ी को देखने पहुंचे और ग्रीन ने भी बुमराह को आश्वस्त किया कि वो ठीक हैं।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा, ‘‘नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज ने अपना बल्ला छोड़ा और तुरंत ही चोटिल गेंदबाज को देखने भागे। ’’
5/7
siraj-3
सिराज की इस प्रतिक्रिया की इंटरनेट पर काफी प्रशंसा हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘‘मोहम्मद सिराज ने शानदार काम किया, उन्होंने रन की चिंता नहीं की और बल्ला छोड़कर तुंरत भागकर ग्रीन को देखा। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खेल भावना दिखायी। ’’
6/7
siraj-4
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी एक फोटो साझा की है जिसमें ग्रीन सिर पर गेंद लगने के बाद अपने घुटने पर खड़े दिख रहे हैं और सिराज उनके साथ खड़े होकर देख रहे हैं।
7/7
siraj
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज मोहम्मद सिराज ने तुंरत जाकर कैमरन ग्रीन को देखा, जिनके सिर पर जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव से गेंद लग गयी थी। ’’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.