पट सुबह 4:15 बजे से सुबह 6 बजे तक कुछ समय के लिए बंद रहेंगे. इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होगी.
1/6
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन के नए समय की घोषणा की है. नया समय सोमवार यानी 10 मार्च से लागू होगा.
Ram mandir 6
2/6
प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान मंदिर ने दर्शन के समय को बढ़ाकर प्रतिदिन 19 घंटे कर दिया था. उस समय यह सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक था. 26 फरवरी को कुंभ समाप्त होने के बाद मंदिर अब पहले की तरह ही सामान्य शेड्यूल को फॉलो करेगा.
Ram mandir 5
3/6
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का कहना है कि अब मंगला आरती के लिए मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे. श्रद्धालुओं को इस समय दर्शन का मौका नहीं मिलेगा. पट सुबह 4:15 बजे से सुबह 6 बजे तक कुछ समय के लिए बंद रहेंगे. इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होगी.
Ram mandir 4
4/6
श्रृंगार आरती शुरू होने के बाद श्रद्धालु सुबह 6:30 बजे से रात 11:50 बजे तक दर्शन करेंगे. राजभोग अर्पण और भोग आरती दोपहर 12 बजे होगी. 12 बजे से 12:30 बजे के बीच एक छोटी दर्शन खिड़की खुलेगी.
Ram mandir 3
5/6
इसके बाद श्रद्धालु दोपहर 1 बजे से शाम 6:50 बजे तक दर्शन कर सकते हैं. फिर 7 बजे तक एक और अर्पण के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे.
Ram mandir 2
6/6
राम मंदिर में शाम को संध्या आरती के बाद श्रद्धालु रात 9:45 तक दर्शन कर सगेंगे. मंदिर रात 10 बजे शयन आरती के लिए फिर से खुलेगा और रात 10:15 बजे बंद हो जाएगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.