Ayushman Card New Rules Aadhar Ekyc Is Compulsory To Stop Scam 8255495
आयुष्मान कार्ड से इलाज कराते हैं? तुरंत कर लें ये काम नहीं तो आएगा लंबा-चौड़ा बिल, सरकार ने बदले नियम
Ayushman Card New Rules: सरकार की तरफ से आयुष्मान कार्ड के नियम बदल दिए गए हैं. अब बिना आधार e-KYC मुफ्त इलाज कराना मुश्किल होगा. आइए जानते हैं इस बारे में...
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का फायदा ले रहा है, तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि सरकार ने इस योजना से जुड़े नियमों में बदलाव किया है.
People are also watching
2/7
बिना आधार e-KYC नहीं बनेगा कार्ड
दरअसल, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि अब बिना आधार आधारित e-KYC के न तो नया आयुष्मान कार्ड बनेगा और न ही पुराने कार्ड पर इलाज की पूरी गारंटी रहेगी.
3/7
सरकार ने BIS 2.0 सिस्टम लागू किया
सरकार ने Beneficiary Identification System यानी BIS 2.0 नाम की नई तकनीक लागू की है. इससे हर लाभार्थी की पहचान आधार से सत्यापित की जाएगी.
4/7
फर्जीवाड़े पर इलाज रोक दिया जाएगा
अगर जांच के दौरान कोई कार्ड फर्जी या गलत जानकारी वाला पाया जाता है, तो उस कार्ड पर मिलने वाली मुफ्त चिकित्सा सुविधा तुरंत रोक दी जाएगी.
5/7
नए सदस्य को जोड़ना हुआ मुश्किल
पहले परिवार में नए सदस्य जोड़ना आसान था. लेकिन अब मनमाने तरीके से नए नाम जोड़ने पर रोक लगा दी गई है, ताकि केवल सही और जरूरतमंद लोग ही लाभ ले सकें.
6/7
गलत जानकारी पर बढ़ सकती है मुसीबत
यही नहीं अगर कार्ड में नाम, उम्र, पता या आधार से जुड़ी जानकारी गलत पाई जाती है, तो अस्पताल में इलाज के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
7/7
जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने की कोशिश
सरकार का कहना है कि कई अपात्र लोग योजना का फायदा उठा रहे थे. जिससे सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ रहा था और गरीब जरूरतमंद पीछे रह जा रहे थे. (Photos: freepik, google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.