रात 1:00 बजे के करीब भगदड़
बिहार के जहानाबाद जिल में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को रात करीब 1:00 बजे के करीब भगदड़ मच गई. इसमें छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई. 15 या 16 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायल श्रद्धालुओं को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. भुगतान 24 घंटे में कर दिया जाएगा.