Baba Vanga ने की थी ग्लोबल वॉर की चेतावनी
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता और 'नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन' के नाम से मशहूर बाबा वेंगाएक बार फिर से चर्चा में हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी एक पुरानी भविष्यणाणी वायरल हो रही है. बाबा वेंगा ने 2020 के दशक के बीच एक खतरनाक ग्लोबल वॉर की भविष्यवाणी की थी. अब सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि 2026 में मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, उसके बारे में बाबा वेन्गा ने 6 साल पहले ही अंदेशा जता दिया था.