दोगुनी तेजी से बूढ़ा करती हैं ये 5 आदतें! 25 की उम्र में 30 की दिखने लगती है स्किन
Bad Habits for Skin Health: हमारे दैनिक जीवन में कुछ ऐसी आदतें हैं, जो हमें दोगुनी तेजी से बूढ़ा बना रही है. इनकी वजह से जवानी में बुढ़ापा आने लगता है और हमें पता भी नहीं चलता. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में.
हमारी कुछ खराब आदतें हमें उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती हैं. इनको पहचानकर आप सुधार कर सकते हैं. कई बार ये हमारी दैनिक दिनचर्या का भाग होता है, जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है.
People are also watching
2/9
बिना सनस्क्रीन के निकलना
सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें त्वचा की सबसे बड़ी दुश्मन हैं. ये कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे झुर्रियां और काले धब्बे जल्दी आते हैं. रोज़ बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं तो त्वचा तेजी से बूढ़ी होती है.
3/9
सिगरेट पीना
धूम्रपान त्वचा में खून का दौरा कम करता है और ऑक्सीजन की कमी पैदा करता है. इससे त्वचा सूखी, पीली और झुर्रियां वाली हो जाती है. धूम्रपान करने वालों की स्किन दूसरों से ज्यादा तेजी से बूढ़ी दिखती है.
4/9
जंक फूड और मीठा ज्यादा खाना
जंक फूड, फास्ट फूड और ज्यादा शुगर वाली चीजें त्वचा में सूजन बढ़ाती हैं. ये कोलेजन को कमजोर करती हैं और मुंहासे, झुर्रियां पैदा करती हैं. स्वस्थ खाना न खाने से त्वचा की चमक जल्दी खो जाती है.
5/9
कम नींद लेना
रात में 7-8 घंटे की नींद न लेने से त्वचा खुद को ठीक नहीं कर पाती. नींद की कमी से काले घेरे, सूजन और झुर्रियां बढ़ती हैं. अच्छी नींद त्वचा को नया बनाती है. इसीलिए जवान दिखने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें.
6/9
ज्यादा तनाव लेना
तनाव से शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जो कोलेजन को तोड़ता है. लंबे तनाव से त्वचा ढीली और बेजान हो जाती है. योग या ध्यान से तनाव कम करें. इससे आपकी त्वचा पर भी असर पड़ेगा और आप जवां रहेंगे.
7/9
हेल्दी खान-पान
इन आदतों के अलावा हेल्दी खान-पान बेहद जरूरी है, जिसकी बदौलत आप ज्यादा दिन तक जवां महसूस कर सकते हैं. इसमें व्यक्ति को अंदर से मजबूती मिलती है और वह ग्लो करता है.
8/9
पर्याप्त पानी पीना
पानी आपकी त्वचा में नेचुरल कोलेजन का काम करती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है. इससे आपकी रूखी त्वचा अपने आप चमकने लगेगी और आप कई सालों तक बिल्कुल जवां रहेंगे.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.