Bad Luck Do Not Forget From Anyone In Free These Things The Troubles Will Not Leave The Troubles 7875534
फ्री के चक्कर में किसी से भूलकर भी ना लें ये चीजें, धीरे-धीरे खाली हो जाएगी तिजोरी... मुसीबतें नहीं छोड़ेंगी पीछा
Vastu Dosh: रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से हमें जीवनभर पछताना पड़ता है और आर्थिक तंगी से चाहकर भी छुटकारा नहीं मिल पाता.
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी से फ्री में ली गई या उधार ली गई चीजें आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकती हैं. फ्री की इन चीजों की वजह से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और गरीबी व नकारात्मकता बढ़ने लगती है.
People are also watching
2/6
किसी से ना लें नमक
वास्तु के अनसुार नमक का सीधा संबंध शनि ग्रह से है और फ्री में नमक लेने से व्यक्ति को कर्ज का सामना सामना करना पड़ता है. मुफ्त का नमक आपको गरीबी और शारीरिक परेशानियों से घेर देता है.
3/6
नहीं लेना चाहिए पर्स
अक्सर लोग गिफ्ट में पर्स देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्री में मिला हुआ पर्स आपके जीवन में आर्थिक संकट ला सकता है. इसलिए किसी से पर्स न लें.
4/6
दूसरे का रुमाल
वास्तु के अनुसार किसी दूसरे का रुमाल उपयोग करना भी अशुभ होता है. इसकी वजह से जीवन में लड़ाई, झगड़े और क्लेश बढ़ते हैं.
5/6
ना लें घड़ी
किसी की इस्तेमाल की हुई घड़ी भूलकर भी उपयोग नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में बुरा वक्त दस्तक देता है. इसलिए गलती से भी किसी की घड़ी नहीं पहननी चाहिए.
6/6
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.