हमलावर पनडुब्बियों के लिए नया रिएक्टर
परमाणु ऊर्जा से चलने वाली और परमाणु वॉरहेड से लैस बैलेस्टिक मिसाइलें दागने में सक्षम भारत की हमलावर पनडुब्बियां अब और ज्यादा ताकतवर होंगी. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) भारत की अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए 200 मेगावाट क्षमता वाला एक नया परमाणु रिएक्टर विकसित कर रहा है.