Barrierless Toll System Gujarat Surat Fastag Balance Low E Challan 8296934
टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन! बिना रुके अपने आप कट जाएगा पैसा, जानें पूरी डिटेल
Toll Tax: भारत के इस राज्य में पहला बिना बैरियर टोल सिस्टम शुरू हुआ है. अब वाहन बिना रुके गुजरेंगे और कैमरा नंबर प्लेट से टोल अपने आप कट जाएगा. आइए खबर में पूरी डिटेल जानते हैं...
फास्टैग आने के बावजूद भी टोल प्लाजा पर लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. जाम लगता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती. इन सबसे छुटकारा पाने के लिए अब एक नई तकनीक लाई जा रही.
People are also watching
2/8
टोल जाम से छुटकारे के लिए आएगी नई तकनीक
दरअसल, गुजरात के सूरत में बिना बैरियर (Barrierless) टोल बूथ शुरू किया जा रहा है. जहां गाड़ियां बिना रुके निकलेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा.
3/8
बिना टोल प्लाजा भी होगा टोल कलेक्शन
इस नए सिस्टम में टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होगा, बल्कि सड़क पर लगे हाई रिजोल्यूशन कैमरे हर गुजरने वाली गाड़ी को स्कैन करके टोल कलेक्शन करेंगे.
4/8
नंबर प्लेट से होगी पहचान
अगर किसी गाड़ी पर फास्टैग नहीं भी लगा है, तब भी कैमरे नंबर प्लेट पढ़कर वाहन की पहचान कर लेंगे. इसे टोल उल्लंघन मानते हुए मालिक को ई-चालान भेज दिया जाएगा.
5/8
रडार और लिडार कैमरे करेंगे 360 डिग्री रिकॉर्डिंग
हर लेन में रडार और लिडार बेस्ड कैमरे लगाए गए हैं, जो 360 डिग्री रिकॉर्डिंग करेंगे और कोई भी वाहन बिना पेमेंट के बच नहीं पाएगा.
6/8
NHAI सर्वर पर जाएगा डेटा
इस सिस्टम में हर वाहन की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम और NHAI सर्वर पर रियल टाइम दर्ज होगी. इससे टोल चोरी करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.
7/8
बैलेंस कम होने पर डिफॉल्टर माना जाएगा
अगर फास्टैग लगा है लेकिन बैलेंस कम है या टैग ब्लैकलिस्टेड है, तो सिस्टम वाहन को डिफॉल्टर के रूप में दर्ज करेगा. फिर मालिक को SMS व ऐप के जरिए अलर्ट मिलेगा.
8/8
समय पर रिचार्ज नहीं करने पर कटेगा ई-चालान
अगर तय समय के अंदर रिचार्ज नहीं किया गया, तो ई-चालान जारी होगा. साथ ही टोल चोरी करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी. आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी देश के बाकी हाईवे पर भी लागू की जा सकती है. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.