Batters Who Hit Most Sixes In An Over In T20i Five Or More Sixes In An Over Two Indians In The List 8084036
वे बल्लेबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल के एक ही ओवर में जड़े 5 या इससे ज्यादा छक्के, लिस्ट में दो भारतीय
एशिया कप में गुरुवार को अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर अफगानिस्तान क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाले वह पहले अफगान बल्लेबाज बने हैं. लेकिन वर्ल्ड वाइड एक ओवर में सर्वाधिक सिक्स जड़ने की यह है लिस्ट...
नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ अप्रैल 2024 में लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जमाए. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा दो बार हासिल किया.
People are also watching
2/8
दीपेंद्र सिंह ऐरी, नेपाल
कतर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से पहले ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ ग्वांगझू में सितंबर 2023 में भी 6 बॉल 6 छक्के जमाए थे, तब इस बल्लेबाज ने सिर्फ 9 बॉल हाफ सेंचुरी अपने नाम की थी, जो सबसे तेज हाफ सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
3/8
कीरोन पोलार्ड, वेस्टइंडीज
मार्च 2021 में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने एंटीगुआ में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा अपने नाम किया था.
4/8
युवराज सिंह, भारत
टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले युवराज सिंह ने 6 बॉल पर लगातार 6 छक्के जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में डरबन के मैदान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी.
5/8
डेविड मिलर, साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका डेविड मिलर ने पोचस्ट्रूम में बांग्लादेश के खिलाफ लगातर 5 छक्कों की बारिश कर दी.
6/8
संजू सैमसन, बांग्लादेश
भारत के संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर 2024 में एक ओवर में 5 छ्क्के जमाने का कारनामा अपने नाम किया.
7/8
जोस बटलर, इंग्लैंड
इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के जमाए.
8/8
मोहम्मद नबी, अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के दिमुथ वेलालगे के एक ही ओवर में 5 छक्के जमाए. वेलालगे की एक बॉल नो बॉल थी, जिस पर नबी छक्का जड़ने से चूक गए थे. इसलिए वह लगातार 5 छक्के जड़ने से रह गए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.