PCB के बॉयकॉट के बीच BCCI अधिकारी पाकिस्तान में
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. बोर्ड यूं तो पाकिस्तान का टोटल बॉयकॉट करते दिख रहा था. उसने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भी नहीं भेजा और यहां तक ICC टूर्नामेंट्स के लिए कप्तानों के होने वाले फोटोशूट के लिए भी रोहित शर्मा को वहां नहीं भेजा था.