BCCI vs ICC
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हाल ही में उसका नया अध्यक्ष मिला है. दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है. बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है. भारतीय बोर्ड की कमाई, ताकत और फैसलों का असर अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होता है. बीसीसीआई के फैसले का असर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में भी देखने को मिलती है. आईसीसी क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था है. लेकिन सवाल यह उठता है आईसीसी और बीसीसीआई में ज्यादा ताकतवर कौन है. तो चलिए जानते हैं कि बीसीसीआई और आईसीसी में कौन सबसे ताकतवर है?






