देख लें दिसंबर की टास्क लिस्ट
साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है. वैसे तो आमलोगों के लिए ये महीना सर्दियों में कहीं घूमने जाने, अच्छे-अच्छे पकवान खाने का होता है. युवाओं के लिए ये महीना क्रिसमस की प्लानिंग और नए साल के लिए रेजोल्यूशन बनाने का होता है. लेकिन, टैक्सपेयर्स के नजरिये दिसंबर सबसे ज्यादा बिजी और टेंशन वाला महीना होता है. इस बार दिसंबर में 4 ऐसे काम हैं, जो आपको तय डेडलाइन में पूरे करने होंगे. इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर बिलेटेड ITR और एडवांस टैक्स तक शामिल है.