इंग्लैंड को नए कप्तान की तलाश
चैम्पियन्स ट्रॉफी में इंग्लैंड के औंधे मुंह गिरने के बाद जोस बटलर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इंग्लैंड की टीम सफेद बॉल फॉर्मेट में एक नए कप्तान की तलाश कर रही है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मैनेडिंग डायरेक्टर रॉब की ने इशारा किया है कि इंग्लिश क्रिकेट बेन स्टोक्स से इस बारे में बात जरूर करेगी.