काली गाजर में ऐसा क्या जो लाल और नारंगी में नहीं? जानिए कौन सी सबसे ज्यादा फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में बाजार में मिलने वाली काली गाजर केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होती, बल्कि यह पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है. वैज्ञानिक रूप से इसे लाल गाजर से अधिक गुणकारी माना जाता है.
सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में ताजी लाल गाजरों की बहार आ जाती है. हम सभी जानते हैं कि गाजर स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मेल है. इसे सब्जी, सलाद, सूप और हलवे जैसी मिठाइयों में चाव से खाया जाता है.
People are also watching
2/12
काले रंग की भी होती है गाजर
क्या आप जानते हैं कि गाजर सिर्फ लाल या नारंगी ही नहीं होती? प्रकृति ने हमें काली गाजर का अनमोल तोहफा भी दिया है, जो न केवल दिखने में अनूठी है, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना भी है.
3/12
पोषक तत्वों से होती है भरपूर
गाजर का अलग-अलग रंग उसमें मौजूद विशिष्ट पोषक तत्वों के कारण होता है. जहां लाल गाजर विटामिन-ए और लाइकोपीन से भरपूर होती है, वहीं काली गाजर का गहरा बैंगनी या काला रंग इसमें मौजूद एंथोसाइनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की वजह से होता है.
4/12
लाल गाजर से अधिक गुणकारी
विशेषज्ञों का मानना है कि लाल गाजर की तुलना में काली गाजर सेहत के लिए कहीं अधिक गुणकारी साबित हो सकती है. काली गाजर को डाइट में शामिल करना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
5/12
पाचन तंत्र में सुधार
काली गाजर में डाइटरी फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. यह न केवल मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, बल्कि कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन तंत्र को सुचारू बनाती है.
6/12
डायबिटीज पर नियंत्रण
शुगर के मरीजों के लिए काली गाजर एक सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसके जूस का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है.
7/12
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
काली गाजर शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है. यह धमनियों में जमा फैट को साफ कर रक्त संचार बेहतर करती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है.
8/12
आंखों की रोशनी के लिए सुपरफूड
लाल गाजर की तरह काली गाजर भी विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन का बेहतरीन स्रोत है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाती है और बढ़ती उम्र में होने वाली मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करती है.
9/12
कैंसर से बचाव
शोध बताते हैं कि काली गाजर में मौजूद एंथोसाइनिन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में प्रभावी हो सकता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है.
10/12
उपयोग करने के तरीके
काली गाजर का स्वाद सामान्य गाजर जैसा ही हल्का मीठा और कुरकुरा होता है. आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसे बारीक काटकर नींबू और काला नमक छिड़ककर खाएं. सुबह खाली पेट काली गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है.
11/12
गंभीर बीमारियों से रखती है सुरक्षित
काली गाजर प्रकृति का एक ऐसा सुपरफूड है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व हमें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं.
12/12
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए India.com उत्तरदायी नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए प्रमाणित डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.