दिल के लिए अच्छा-
चियासीड्स, जिसे पोषण का पावरहाउस भी कहा जाता है. यह हृदय रोगों से बचाव कर दिल को स्वस्थ रखता है. फाइबर, ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर यह बीज वजन घटाने में मददगार और पाचन सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताता है