Best Car Deals Navratri 2025 Tata Punch Maruti Suzuki Spresso Kia Sonet Honda Amaze Mahindra Xuv3xo 8105409
नवरात्रि की सबसे धमाकेदार डील, इन 5 कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट...कर सकते हैं 2.65 लाख तक की बचत
Best car deals Navratri 2025: फेस्टिवल सीजन में कारों पर बंपर ऑफर्स शुरू हो गए हैं. अगर आप अपने लिए बजट कार देख रहे हैं. तो ये आप के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. नवरात्रि के अवसर पर इन कारों पर बंपर छूट मिल रहा है,
फेस्टिवल सीजन में कारों पर बंपर ऑफर्स शुरू हो गए हैं. बजट कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब Tata Punch, Maruti Suzuki S-Presso, Kia Sonet, Honda Amaze और Mahindra XUV3XO जैसे पॉपुलर मॉडल पर 2.65 लाख रुपये तक की बचत मिल रही है.
People are also watching
2/7
Mahindra XUV3XO Diesel
Mahindra XUV3XO Diesel पर सबसे ज्यादा बचत उपलब्ध है. जीएसटी कटौती के साथ 1,56,000 रुपये और 1,09,000 रुपये के फेस्टिवल बेनिफिट मिलकर कुल बचत 2.65 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यह ऑफर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बड़ी डील है.
3/7
Honda Amaze
Honda Amaze के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन मॉडल पर 2.52 लाख रुपये तक की बचत संभव है. इसमें 1,32,000 रुपये का फेस्टिवल बेनिफिट शामिल है. GST कटौती के बाद इस कॉम्पैक्ट सेडान की कीमत 65,100 से 1.20 लाख रुपये तक घट गई है.
4/7
Kia Sonet Diesel
Kia Sonet Diesel पर भी शानदार बचत मिल रही है. ग्राहकों को इस SUV के डीजल वेरिएंट पर 2,04,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. GST कटौती के बाद कीमत 1,64,000 रुपये तक कम हो गई है और 40,000 रुपये का फेस्टिवल बेनिफिट भी उपलब्ध है.
5/7
Maruti Suzuki S-Presso
Maruti Suzuki S-Presso भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है. इस पर कुल 1,90,600 रुपये तक की बचत मिल रही है. इसमें 1,29,600 रुपये की GST कटौती और 61,000 रुपये तक का फेस्टिवल डिस्काउंट शामिल है.
6/7
Tata Punch
Tata Punch पर भी डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की बचत मिल रही है. GST कटौती के बाद 1,08,000 रुपये की कीमत रिडक्शन और 50,000 रुपये तक के फेस्टिवल बेनिफिट्स शामिल हैं. यह कार बजट में SUV खरीदने वालों के लिए शानदार विकल्प है.
7/7
GST कटौती का फायदा
इन पांच कारों पर मिले फेस्टिवल ऑफर और GST कटौती का फायदा ग्राहकों को सीमित समय के लिए मिल रहा है. अगर आप इस नवरात्रि में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये टॉप 5 विकल्प सबसे फायदेमंद साबित होंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.