Discount on phones
Flipkart Big Saving Days सेल सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है. 18 दिसंबर को शुरू हुई यह सेल 22 दिसंबर तक चलेगी. सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की सेल में फायदा उठा सकते हैं. फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल में POCO X3, Realme 6, iPhone XR, Narzo 20 Pro और Samsung Galaxy F41 जैसे कई पॉप्युलर स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है. आइए आपको फ्लिपकार्ट की नई सेल में स्मार्टफोन्स पर मिल रहे टॉप ऑफर्स के बारे में बताते हैं.