जनवरी के सर्द भरे महीने में भी धूप मिलेगी
जनवरी का महीना चल रहा है. इस समय भारत के एक बड़े हिस्से में सर्दियों का मौसम है. उत्तर भारत में तापमान काफी नीचे आ गया है और पहाड़ों में बर्फ पड़ रही है. लेकिन अगर आप जनवरी के सर्द भरे महीने में भी धूप और अच्छे मौसम की तलाश में हैं तो भारत में कई ऐसी गर्म जगहें मौजूद हैं. इन जगहों पर आपको साफ आसमान और छुट्टियों का माहौल भी मिलेगा.